{"_id":"65089f64f8afde96a40aedd5","slug":"ex-servicemen-not-taking-echs-card-after-application-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-8758-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आवेदन के बाद ईसीएचएस कार्ड नहीं ले रहे पूर्व सैनिक और उनके आश्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आवेदन के बाद ईसीएचएस कार्ड नहीं ले रहे पूर्व सैनिक और उनके आश्रित
Tue, 19 Sep 2023 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के कई पात्र लोगों ने अपने कार्ड नहीं लिए हैं। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ लेने के लिए कार्ड लेना अनिवार्य है। मगर आवेदन करने के बाद कई पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों ने अभी तक अपने कार्ड नहीं लिए हैं। पंजीकरण के समय आवेदकों ने जो मोबाइल नंबर दिया था उसपर अब संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।
ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर के अधिकारी कर्नल जयदीप शर्मा ने कहा कि वर्ष 2018 से 2021 तक के कार्ड ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर में पहुंचे हैं। वर्ष 2018 के 30, वर्ष 2019 के 215, 2020 के 750 और 2021 के 515 कार्ड अभी तक किसी ने नहीं लिए हैं। उन्होंने कहा कि पॉलीक्लिनिक में पहुंचने के बाद 90 दिन के भीतर कार्ड को एक्टिव करना अनिवार्य है। अगर कोई कार्ड धारक ऐसा नहीं करता है तो उसका कार्ड ब्लॉक हो जाता है और उसको रिएक्टिव करने की प्रक्रिया लंबी है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से लेकर 2021 तक जिन भी पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों ने ईसीएचएस कार्ड के लिए अप्लाई किया था, उनके कार्ड ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर में आ चुके हैं। अत: वह ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर से कार्ड ले लें, ताकि भविष्य में उनको स्वास्थ्य सेवाएं का लाभ लेने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।