फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ex-servicemen are not getting medicines in ECHS Polyclinic

ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में पूर्व सैनिकों को नहीं मिल रहीं दवाइयां

Wed, 15 Jun 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen are not getting medicines in ECHS Polyclinic
टाउन हॉल हमीरपुर में एक्स सर्विसमैन लीग की बैठक में अपनी समस्या रखता पूर्व सैनिक। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला पूर्व सैनिक लीग का वार्षिक सम्मेलन बुधवार को टाउन हॉल हमीरपुर में आयोजित किया गया। इसमें पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं को उपस्थित अधिकारियों के समक्ष रखा। मौके पर कई समस्याओं का हल किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक लीग हमीरपुर के चेयरमैन ब्रिगेडियर दिलीप सिंह ने की। पूर्व सैनिकों ने ईसीएचएस में दवाइयां न मिलने का मामला उठाया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि कई बार दवाइयां न मिल पाने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चिकित्सकों की ओर से दवाइयां जो लिखी जाती हैं, वह नहीं मिल पातीं। इस पर ईसीएचएस के अधिकारी ने कहा कि जो दवाई वहां नहीं मिल पाती है, उसे पूर्व सैनिक बाहर से भी खरीद कर सकते हैं। इसके लिए वह क्लेम भी कर सकते हैं। सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक एवं पूर्व सैनिक निगम के कार्यकारी निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा ने कहा कि बहुत से ऐसे पद हैं जो 15 फीसदी कोटे के तहत खाली पड़े हुए हैं। उन्हें तब तक नहीं भरा जा सकता जब तक उन पदों के लिए जो जरूरी योग्यता है, पूर्व सैनिक पूरी न कर पाएं।
विज्ञापन

उनके पास जेबीटी, टीजीटी, ड्राइंग टीचर, फार्मासिस्ट सहित क्लास फोर की अलग-अलग सरकारी विभागों में नौकरी के अलावा कारपोरेशन के माध्यम से निजी क्षेत्र में पद भरे जाते हैं। पूर्व सैनिक पदों के लिए निर्धारित योग्यता जरूर पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कर्नल एसकेएस चंबयाल, कर्नल एसएस गुप्ता, धर्म सिंह, रमेश परमार, पृथ्वी चंद, जगदीश चंद, शक्ति चंद सहित कई पूर्व सैनिक और वीर नारियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed