फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ex-servicemen angry over not resolving OROP 2 discrepancies

Hamirpur (Himachal) News: ओआरओपी 2 की विसंगतियों का हल न करने पर पूर्व सैनिकों में आक्रोश

Sat, 30 Dec 2023 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen angry over not resolving OROP 2 discrepancies
टाउन हॉल हमीरपुर में पूर्व सैनिक वन रैंक वन पेंशन भाग दो की विसंगतियों को लेकर विरोध करते हुए।
हमीरपुर। संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स सर्विसमैन (जेसीओओआर) की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को टाउन हॉल हमीरपुर में हुई। इसमें प्रदेश के सभी 12 जिलों से आए पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। 100 से अधिक पूर्व सैनिक हमीरपुर में एकत्र हुए और उन्होंने ओआरओपी 2 की विसंगतियों को दूर करवाने के लिए आवाज बुलंद की। बैठक की अध्यक्षता कैप्टन जगदीश वर्मा (सेवानिवृत्त) ने की। इसमें लेफ्टिनेंट रमेश कुमार तपवाल, कैप्टन शक्ति चंद, कैप्टन करम सिंह धीमान, कैप्टन बालक राम शर्मा, लेफ्टिनेंट इंडियन नेवी एसपी शर्मा, सूबेदार राजू राम, कैप्टन सुरेंद्र सिंह ठाकुर, सूबेदार मेजर रोशन लाल चौहान, नायब सूबेदार अमृतलाल, हवलदार उधम सिंह आदि कई पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों ने आक्रोश जताया कि वह 20 फरवरी 2023 से जंतर मंतर पर ओआरओपी 2 की विसंगतियों पर सांकेतिक धरना दे रहे हैं। उन्होंने सरकार को ज्ञापन, भूख हड़ताल, रैली निकाल कर अपना रोष प्रकट किया, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो पाया है। वन रैंक, वन पेंशन-2 की विसंगतियों को दूर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जजों की कमेटी का गठन किया जाए ताकि हम उसमें अपना पक्ष रख सकें और यह मांग कर सकें कि भगत सिंह कोश्यारी कमेटी की सिफारिश के मुताबिक ओआरओपी के फायदे मिलने चाहिए। जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन में सहयोग का भी बैठक में निर्णय लिया गया। पूर्व सैनिक जंतर-मंतर पर पिछले 11 माह से सांकेतिक धरने पर बैठे हुए हैं और उनका सहयोग करने के लिए हिमाचल प्रदेश के जिलों से भी छोटे समूह बनाकर पूर्व सैनिक वहां जाकर उन्हें प्रोत्साहन देंगे तथा आंदोलन को और तीव्र गति से आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed