सुजानपुर (हमीरपुर)। भारतीय पूर्व सैनिक लीग सुजानपुर इकाई ने शुक्रवार को सुजानपुर में सैनिक दिवस समारोह मनाया। इसकी अध्यक्षता पूर्व सैनिक लीग सुजानपुर इकाई के अध्यक्ष कर्नल एसएस गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि यह दिन सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हम पूर्व सैनिक पेंशनर होल्डर और वीर नारियों की समस्याओं को सुनते हैं और उन्हें हल करने का प्रयास करते हैं। सरकार की तरफ से जो सुविधाएं पूर्व सैनिकों व उनके परिवार को दी जाती हैं, उनके बारे में उन सभी को इस दिन सूचना दी जाती है।
डीए पर सरकार ने जनवरी 2020 से जुलाई 2021 तक जो रोक लगाई है, वह डीए सभी पूर्व सैनिकों को जुलाई के बाद सरकार के आदेशानुसार मिलेगा। इस मौके पर पूर्व ब्रिगेडियर संदीप सत्संगी, कर्नल रमेश गुप्ता, कर्नल एसएस राणा, सुभाष महाजन, डीसी राणा व पीटी ऑफिसर अंकुश गुप्ता के अलावा करीब पांच दर्जन पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया।