फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ex CM felicitate public representative at Hamirpur

पूर्व मुख्यमंत्री ने नवाजे जनप्रतिनिधि

Sat, 26 Mar 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 26 Mar 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
Ex CM felicitate public representative at Hamirpur
नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल। - फोटो : अमर उजाला

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के जीत हुए पंचायत प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह और कैलेंडर देकर सम्मानित किया। जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार को चुने जनप्रतिनिधियों के सम्मान की कोई चिंता नहीं है।

विज्ञापन


पूर्व बीजेपी सरकार में 13वें वित्तायोग के तहत मिले बजट को खर्च करने के लिए कैबिनेट में पंचायत प्रतिनिधियों के हित में निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने कुल बजट का 50 फीसदी जिला परिषद के लिए 30 फीसदी पंचायत समिति जबकि 20 फीसदी पंचायतों के लिए दिया था।
विज्ञापन


धूमल ने कहा कि चुने जनप्रतिनिधि जनता की आवाज होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम पंचायत प्रतिनिधियों को मान सम्मान नहीं देंगे तो आने वाले समय में हमें भी कोई सम्मान नहीं देगा। पंचायतें देश के विकास की प्राथमिक इकाई होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नादौन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय अग्निहोत्री, सुजानपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान, महामंत्री विजय पाल सोहारू, महामंत्री अजय शर्मा, केसीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया, हमीरपुर हलके के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, नगर परिषद के पार्षद और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत पार्टी के पदाधिकारी शामिल रहे।


आप प्रदेश संभालो, हम जिला संभालेंगे : अनिल

जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों की जीत से पार्टी का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पंचायत और निकाय चुनाव सत्ता का सेमिफाइनल था जिसमें कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। अनिल ठाकुर ने मंच से पार्टी कार्यकर्ताओं और जीते जनप्रतिनिधियों से प्रदेश में बीजेपी की जीत के लिए मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से प्रदेश संभालने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष ने कहा हमीरपुर जिले को पार्टी एवं संगठन संभालेंगे, आप प्रदेश को संभालो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed