{"_id":"60a91b458ebc3e6e8d2118fc","slug":"every-slot-of-vaccine-booked-in-the-district-in-30-seconds-hamirpur-hp-news-sml3711413193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 30 सेकेंड में ही बुक हो गया वैक्सीन का प्रत्येक स्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 30 सेकेंड में ही बुक हो गया वैक्सीन का प्रत्येक स्लॉट
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में शनिवार को 30 सेकेंड में ही वैक्सीन स्लॉट बुक हो गए। प्रत्येक स्लॉट तीस सेकेंड बाद ही बुक दिखा। दो बजे से अपने मोबाइल, लैपटॉप के पास वैक्सीन स्लॉट बुक करने के लिए बैठे हजारों युवाओं को मायूसी हाथ लगी। वहीं, जिन 1300 युवाओं का भाग्य ने साथ दिया, उन्हें 24 मई को जिले के 13 केंद्रों पर वैक्सीन लगेगी। वैक्सीन स्लॉट बुक करने को लेकर जहां सोशल मीडिया पर सरकार की खिल्ली उड़ रही है, वहीं लोग बुकिंग को 24 घंटे खुला रखकर वैक्सीन और मंगवाने की मांग भी कर रहे हैं।
कई युवा काफी देर तक स्लॉट बुक करने के लिए बैठे रहे, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। ऐसे ही युवाओं सरिता, ज्योति, अक्षय कुमार, संजीव, दीपचंद, महेश आदि का कहना है कि कुछ ही सेकेंड में स्लॉट बुक बताया गया।
ऐसे में तो सालों तक उनका नंबर नहीं आएगा। उधर, जिन युवाओं की बुकिंग हो गई है उन्हें 24 मई को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, पीएचसी कोट एएचसी लंबलू, सिविल अस्पताल भोरंज, पीएचसी महल, चकमोह, ननावां, सिविल अस्पताल नादौन, पीएचसी धनेटा, पीएचसी जंगलबेरी, चबूतरा, कांगू और धनेड़ में वैक्सीन लगेगी। नोडल अधिकारी डॉ. रमेश रत्तू ने कहा कि करीब 30-30 सेकेंड में सभी स्लॉट बुक हो गए। सोमवार को 13 केंद्रों पर वैक्सीन लगेगी। वैक्सीन के लिए अगली बुकिंग 25 मई को होगी।