{"_id":"669a765864439da1c7068916","slug":"every-part-of-the-tree-is-useful-sharma-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-131781-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ का प्रत्येक भाग उपयोगी : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ का प्रत्येक भाग उपयोगी : शर्मा
विज्ञापन
कश्मीर, लहड़ा सरेड़ी और अन्य पंचायतों में बांटे औषधीय पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
गलोड़ (हमीरपुर)। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी के वानिकी विभाग ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति योजना के अंतर्गत आने वाले किसानों को शुक्रवार को औषधीय पौधे मुफ्त में वितरित किए। गलोड़ क्षेत्र की कश्मीर, लहड़ा सरेड़ी और अन्य पंचायतों में विभिन्न प्रकार के इन औषधीय पौधों को किसानों को बांटा गया। इन पौधों में खैर, जामुन, हरड़, चंदन और बिल आदि के पौधे बांटे गए और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए भी जागरूक किया गया। इस मौके पर विभाग के प्रमुख एसडी शर्मा ने कहा कि वृक्ष का प्रत्येक भाग उपयोगी होने के साथ-साथ आर्थिक दृष्टि से भी लाभदायक होता है। प्रकृति को संभाल कर रखना हम सब की जिम्मेदारी है और अधिक से अधिक पौधे लगाकर हम अपनी इस जिम्मेवारी को बखूबी निभा सकते हैं। पंचायत प्रधान राजेश कुमार शर्मा ने भी सभी किसानों से कहा कि जिन-जिन लोगों को महाविद्यालय नेरी की तरफ से मुफ्त में पौधे दिए गए हैं उन्हें जरूर रोपित करें और समय-समय पर उनकी देखभाल करना भी सुनिश्चित करें। इस पौध वितरण कैंप में लगभग 200 किसानों को पौधे वितरित किए गए।