फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Even Mr. Rahul doesn't know when Congress will come to power: Anurag

कांग्रेस कब सत्ता में आएगी, श्रीमान राहुल को भी मालूम नहीं : अनुराग

Tue, 30 Apr 2024 02:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 30 Apr 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Even Mr. Rahul doesn't know when Congress will come to power: Anurag
बलोह में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बुजूर्ग की समस्या सुनते हुए
हमीरपुर। कांग्रेस कब सत्ता में आएगी यह अपने आप में बड़ा सवाल है। यह श्रीमान राहुल गांधी को भी मालूम नहीं है। कांग्रेस 40 पार के लिए संघर्ष कर रही है और भाजपा 400 पार लिए आशीर्वाद मांग रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के बलोह में नुक्कड़ सभा के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में कांग्रेस और राहुल गांधी पर यह तंज कसा है। प्रफुल्ल पटेल को दमन और दीव का (अनिर्वाचित प्रशासक) राजा बनाकर बिठाने के राहुल गांधी के बयान पर अनुराग ठाकुर ने यह प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक दिवसीय दौरे के दौरान भोरंज और हमीरपुर विधानसभा में एक दर्जन चुनावी नुक्कड़ जनसभाओं को संबोधित किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाजपा को आरक्षण खत्म करो गैंग का अड्डा और पीएम नरेंद्र मोदी को उसका सरगना बताने के आरोप पर पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी का सबसे ज्यादा हक कांग्रेस ने मारा है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें बनी, वहां एससी, एसटी और ओबीसी का हक छीन कर मुस्लिम समुदाय को दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर की भी अनदेखी की है। भाजपा ने डॉ. अंबेडकर का मान सम्मान किया गया और संविधान दिवस भी मनाया है। हिमाचल में कांग्रेस के पांच गारंटियों को पूरी करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में किसी भी गारंटी को पूरा नहीं किया है। इस मौके पर हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed