{"_id":"62c1df87887e1468523225c5","slug":"even-at-the-age-of-80-the-leader-who-had-the-spirit-of-youth-became-an-example-hamirpur-hp-news-sml4141029191","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 की उम्र में भी युवाओं जैसा जज्बा रखने वाले प्रधान बने मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 की उम्र में भी युवाओं जैसा जज्बा रखने वाले प्रधान बने मिसाल
विज्ञापन
लंबलू पंचायत प्रधान करतार सिंह चौहान।
- फोटो : Hamirpur-HP
ताल (हमीरपुर)। अस्सी वर्ष की उम्र में भी युवाओं जैसा हौसला रखने वाले ग्राम पंचायत लंबलू के प्रधान करतार सिंह फील्ड में डटकर विकास कार्यों को अंजाम तक पहुंचा रहे हैं। क्षेत्रवासी भी उनके इस जज्बे के मुरीद हो गए हैं। करतार सिंह की पूर्व में ओपन हार्ट सर्जरी हुई है। इसके बावजूद वे क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पंचायत में विकास करने और भ्रष्टाचार को खत्म करने के उद्देश्य से बीते वर्ष हुए पंचायत चुनाव में वह मैदान में उतरे और लोगों ने उन्हें प्रधान पद पर बैठाया। वह शिक्षा विभाग से बतौर उप जिला शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
पहले लंबलू विकास मंच के नाम से क्षेत्र में विकास करते रहे, लेकिन जब उन्हें लगा कि पंचायत में आकर और विकास कर सकते हैं तो चुनाव लड़ा और जीते। एक साल के अंदर ही लंबलू में विकास के नए आयाम स्थापित किए। विकास में जनसहयोग योजना से गोशाला का निर्माण, खेल मैदान का निर्माण, घुराड़ गांव के लिए सड़क, बाईपास का सर्वे, कॉलेज की मांग के बाद उसकी जमीन के लिए सर्वे करवाना आदि इनके कार्यों में शुमार है।
इसके अलावा उपतहसील लंबलू कार्यालय का संचालन करवाना, हाल ही में लंबलू के लिए स्वीकृत हुए पीएचसी और पशु औषधालय में भी इनका हाथ रहा है। करतार सिंह बिना थके रोजाना पंचायत घर में आते हैं और कार्यों को निपटाते हैं। उन्होंने कहा कि लंबलू में कॉलेज एवं बाईपास निर्माण उनका सपना है। वह पंचायत राजनीति में उम्र के अंतिम पड़ाव में सिर्फ सेवा और विकास के लिए आए हैं। वहीं, क्षेत्र के बुद्धिजीवियों में सेवानिवृत्त अध्यापक दुर्गादास शर्मा, टीआर शर्मा, पुरषोत्तम ठाकुर ने कहा कि प्रधान अपने आप में एक मिसाल हैं, जो अस्सी वर्ष की उम्र होने के बावजूद क्षेत्र के विकास के लिए स्वयं नेतृत्व कर इसे पूरा करवा रहे हैं।