{"_id":"6a9c7031604c22ee440da454","slug":"even-after-three-months-no-space-has-been-allotted-women-from-self-help-groups-are-wandering-in-search-of-a-place-to-sell-their-products-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-207304-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तीन माह बाद भी नहीं मिली जगह, उत्पाद बेचने को भटक रहीं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तीन माह बाद भी नहीं मिली जगह, उत्पाद बेचने को भटक रहीं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं
Sun, 06 Sep 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मिनी सचिवालय बड़सर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए उचित स्थान उपलब्ध नहीं हो पाया है। मांग उठाए जाने के तीन माह बाद भी मंजूरी नहीं मिलने से महिलाएं अपने तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार, मेलों और प्रदर्शनियों पर निर्भर हैं।
महिलाएं घरों में अचार, पापड़, मसाले, हस्तशिल्प, सजावटी सामान सहित अन्य उत्पाद तैयार करती हैं। नियमित बिक्री की सुविधा न होने से इन्हें ग्राहकों तक पहुंचाना चुनौती बना हुआ है। मेले और प्रदर्शनियां हर समय आयोजित नहीं होतीं, जिससे कई बार तैयार सामान लंबे समय तक बिक्री के इंतजार में पड़ा रहता है।
स्टॉल लगाने के लिए स्थान की व्यवस्था, सामान लाने-ले जाने और अन्य खर्च भी महिलाओं को स्वयं वहन करने पड़ते हैं। इससे उत्पादों की बिक्री से होने वाली आमदनी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
समस्या के स्थायी समाधान के लिए महिलाओं ने एसडीएम बड़सर से मिनी सचिवालय परिसर में स्थान उपलब्ध करवाने की मांग की थी, ताकि उन्हें वर्षभर अपने उत्पाद बेचने की सुविधा मिल सके।
कोट
मामला ध्यान में है। महिलाओं की मांग जिला प्रशासन को भेजी गई है। मंजूरी के बाद महिलाओं को स्टाॅल लगाने के लिए स्थान प्रदान किया जाएगा। -स्वाति डोगरा, एसडीएम बड़सर