{"_id":"66bb754f54c0794fc80cde49","slug":"essay-writing-competition-on-the-topic-of-77-years-of-independence-was-organized-in-bhoranj-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-133572-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आजादी के 77 वर्ष विषय पर भोरंज में करवाई निबंध लेखन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आजादी के 77 वर्ष विषय पर भोरंज में करवाई निबंध लेखन प्रतियोगिता
विज्ञापन
भोरंज कॉलेज में 16 स्कूलों और दो कॉलेजों के 105 प्रतिभागियों ने लिया प्रतियोगिता में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज जाहू (हमीरपुर) । राजकीय विद्यालय भोरंज में आजादी के 77 वर्ष सफलता और सीख विषय पर खंडस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता मंगलवार को करवाई गई। इसमें भोरंज खंड के 12 स्कूलों और दो महाविद्यालयों के 105 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
समारोह में भोरंज एसडीएम संजय स्वरूप बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि निबंध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को 15 अगस्त को भरेडी स्कूल में होने वाले खंडस्तरीय समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपये, द्वितीय को 1100 रुपये व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 500 रुपये व मेडल दिया जाएगा। निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सहायक प्राध्यापक निशांत, तिलक राम, सुनीता कुमारी व प्रवक्ता सुनील कुमार रहे। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने मुख्यातिथि भोरंज एसडीएम संजय स्वरूप, विभिन्न स्कूलों के आये शिक्षकों व प्रतिभागियों को आभार प्रकट किया तथा प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।