{"_id":"5e4829408ebc3e6eb85522de","slug":"esitation-hamirpur-hp-news-sml3245068141","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर महिला कांग्रेस का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर महिला कांग्रेस का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला महिला कांग्रेस घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर भड़क उठी है। महिला कांग्रेस सहित गृहिणियों ने प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजकर गैस सिलिंडर में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि पहले ही रोजमर्रा के सामान सहित सब्जियों, प्याज और अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं और अब सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी कर सरकार ने गृहिणियों के बजट पर डाका डाला है।
एक तरफ सरकार आम लोगों को राहत देने की दुहाई देती है और दूसरी तरफ खाद्य वस्तुओं व गैस सिलिंडर की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी कर दी है कि सारा बजट ही बिगड़ गया है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश रानी शर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव सुषमा शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बड़सर रेखा ढटवालिया, सुजानपुर अध्यक्ष वीना धीमान, सचिव सुनीता सकलानी आदि का कहना है कि गैस सिलिंडर की कीमत में आज से पहले कभी भी इतनी ज्यादा बढ़ोतरी किसी भी सरकार ने नहीं की है। महिलाओं ने सरकार से महंगाई को कम करने व गैस सिलिंडर के दामों में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है।