{"_id":"618bdd0bf71dec38a0610ee8","slug":"equipment-worth-lakhs-of-rupees-burnt-in-chakmoh-due-to-increase-in-voltage-hamirpur-hp-news-sml389804544","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्टेज बढ़ने से चकमोह में लाखों रुपये के उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोल्टेज बढ़ने से चकमोह में लाखों रुपये के उपकरण जले
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चकमोह में कई घरों में बिजली का लोड बढ़ने से कीमती इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जल गए। अचानक हुए इस नुकसान से लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोग परेशान हुए। मंगलवार मध्य रात्रि अचानक गांव के कई लोगों के बिजली उपकरण जले हैं। कई घरों के फ्रिज, टीवी, गीजर, बल्ब और सीसीटीवी कैमरे खराब हो गए। इससे लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
गांव के लोगों तिलक राज शर्मा, नवीन, दिनेश, रत्न चंद, जगरूप, नीलम देवी, राजकुमार, शंभू, मनोज, सपना, सुनीता, राजेश, सुरेश, कमलेश व अन्य ने कहा कि वोल्टेज के उतार चढ़ाव के कारण यह उपकरण खराब हुए हैं। इससे काफी नुकसान हो गया है। पीड़ित परिवारों ने बिजली बोर्ड से मुआवजे की मांग की है। इससे पूर्व हमीरपुर के साथ लगते बरोहा में भी बीते सप्ताह बिजली की वोल्टेज बढ़ने से लाखों का नुकसान हो चुका है।
उधर, अधिशाषी अभियंता बिजली बोर्ड वतन सिंह मेहला ने कहा कि अचानक किसी पेड़ की टहनी के टूटने के कारण न्यूट्रल तार टूट गया। जिससे वोल्टेज बढ़ गई होगी। जिस कारण नुकसान हो सकता है।