फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Entry of any election expenditure should not be missed in the expenditure register: Dr. Kundan

व्यय रजिस्टर में न छूटे किसी भी चुनावी खर्च की एंट्री : डॉ. कुंदन

Sun, 26 May 2024 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 26 May 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Entry of any election expenditure should not be missed in the expenditure register: Dr. Kundan
भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव  हमीर भवन में प्रत्या​शियों के व्यय रजिस्ट
हमीरपुर। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवारों के चुनावी खर्चों पर निर्वाचन आयोग कड़ी नजर रख रहा है। आयोग के नियमों के अनुसार उम्मीदवारों के व्यय रजिस्टरों का तीन बार निरीक्षण किया जाएगा। सहायक व्यय पर्यवेक्षकों एवं अकाउंटिंग टीमों द्वारा तैयार किए गए शैडो रजिस्टरों के साथ इनका मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव ने हमीर भवन में लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर के उम्मीदवारों के व्यय रजिस्टरों का दूसरा निरीक्षण किया। इससे पहले 21 मई को प्रथम निरीक्षण हुआ था। डॉ. कुंदन यादव ने बताया कि उम्मीदवारों के व्यय रजिस्टरों का तीसरा निरीक्षण 29 मई को होगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों से कहा कि वे प्रतिदिन चुनाव के सभी खर्चों को व्यय रजिस्टर में अवश्य दर्ज करें। किसी भी खर्चे की एंट्री छूटनी नहीं चाहिए। अगर किसी दैनिक खर्चे की पेमेंट बाद में की जानी है तो भी उसे रजिस्टर में दर्ज कर लें। इससे एक-एक खर्चे का ब्यौरा व्यवस्थित एवं पारदर्शिता के साथ रिकॉर्ड में रहेगा और ओवरऑल खर्चे की गणना एवं शैडो रजिस्टर के साथ मिलान में सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सहायक व्यय पर्यवेक्षक, अकाउंटिंग टीमों के सदस्य, उम्मीदवार या उनके प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed