फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ensuring the safety of doctors is the main responsibility of the government: Jeevan

डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का प्रमुख दायित्व : जीवन

Sun, 18 Aug 2024 08:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। प्रदेश शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त उपनिदेशक जीवन शर्मा ने प्रेस बयान में कहा कि कोलकाता मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना ने पूरे देश के डॉक्टर को जगह-जगह विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर कर दिया है। डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है। देश के अस्पतालों में आए दिन मारपीट की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं तथा इन्हें रोकने के लिए सख्त कानून की आवश्यकता है। वहीं, केंद्र सरकार को बिना समय गंवाए डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय कानून बनाना चाहिए तथा अस्पतालों में सुरक्षाकर्मियों को भी जवाबदेह बनाया जाए। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। लचर कानून व्यवस्था का दोषी फायदा उठाकर जेल की सलाखों से बाहर आ जाते हैं। इससे ऐसे तत्वों के हौसले भी बुलंद हो जाते हैं। जब भी कोई आपराधिक घटना होती है तो उनके खिलाफ पीड़ित नहीं बल्कि संस्थान की ओर से केस दर्ज करवाने और कोर्ट में संस्थान की ओर से ही केस लड़ा जाने वाला केंद्र सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed