फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Enrollment drive mission will start in primary schools

Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक स्कूलों में शुरू होगा एनरोलमेंट ड्राइव मिशन

Fri, 18 Apr 2025 06:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 18 Apr 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर के प्राथमिक स्कूलों में एनरोलमेंट ड्राइव मिशन शुरू होगा। अभियान के तहत प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक प्री-प्राइमरी कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए अभिभावकों को जागरूक करेंगे। अभिभावक शैक्षणिक सत्र के दौरान किसी भी दिन स्कूलों में आकर प्री प्राइमरी कक्षाओं में विद्यार्थियों को दाखिल करवा सकेंगे। एनरोलमेंट ड्राइव मिशन विभिन्न कार्यक्रम विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा है ताकि निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन

मिशन के तहत प्राथमिक स्कूलों के अध्यापक स्कूल सीमा के साथ लगते गांवों में जाकर अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे। अभियान के बाद कार्यक्रमों की रिपोर्ट बनाई जाएगी कि शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों की संख्या में कितना बदलाव आया है। वर्तमान में जिला के प्राथमिक स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए बाला फीचर, वुडन खेल सामग्री, ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पंचकोष विकास किया जा रहा है। समग्र शिक्षा के तहत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिलाभर के प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए एनरोलमेंट ड्राइव मिशन शुरू किया गया है। स्कूल प्रमुखों को कार्यक्रम के बारे में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि सत्र के शुरू में ही स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों का दाखिला करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भवानी सिंह, जिला समन्वयक प्री-प्राइमरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed