फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Energy and water consumption increased due to increasing population: Kamal

बढ़ती जनसंख्या से बढ़ी ऊर्जा-जल की खपत : कमल

Sat, 14 Mar 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 14 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Energy and water consumption increased due to increasing population: Kamal
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागी अध्यापकों के
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में नैना ईको क्लब ने ऊर्जा और जल संरक्षण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में काफी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के प्रधानाचार्य देशराज कमल ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों और अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल का इको क्लब जागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। बदलते समय के साथ मनुष्य के सामने अनेक चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। इनका समाधान जागरूकता और सजगता से ही संभव है।
विज्ञापन


बढ़ती जनसंख्या के कारण ऊर्जा और जल की खपत लगातार बढ़ रही है। इन दोनों का संरक्षण करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऊर्जा और जल संरक्षण के कई उपाय बताए। इस अवसर पर नैना ईको क्लब प्रभारी नीतू वर्मा, प्रवक्ता वीना वर्मा, सुनील दत्त (डीईपी) सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed