फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Encroachment on drains and footpaths, pedestrians on roads

Hamirpur (Himachal) News: नालियों और फुटपाथ पर अतिक्रमण, सड़कों पर राहगीर

Mon, 28 Apr 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 28 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on drains and footpaths, pedestrians on roads
सलौणी बाजार में फुटपाथ पर सजाया गया सामान। संवाद
सलौणी(हमीरपुर)। अव्यवस्थाओं से जूझ रहे सलौणी कस्बे में राहगीरों के लिए पैदल चलना जोखिम भरा हो गया है। कस्बे में निकासी नालियों के ऊपर बने फुटपाथ पर सजा अतिक्रमण प्रशासन के लिए परेशानी बना हुआ है, लेकिन इसके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं से घिरे बाजार में सार्वजनिक शौचालयों का विवाद, सीवरेज कचरे की गंदगी के साथ अतिक्रमण भी हावी है। सब्जी विक्रेताओं सहित अन्य व्यापारियों ने कस्बे में आवाजाही के लिए बनाए फुटपाथ पर सामान सजाकर राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राहगीर बाजार में जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


राहगीरों में जगदीश चंद, योगराज, सुशील, अजय, आयूष, शिवाली, सुनीता आदि ने कहा कि कस्बे में अतिक्रमणकारियों ने फुटपाथ पर सामान सजाकर बाजार की सुंदरता बिगाड़ दी है। फुटपाथों पर अतिक्रमण के चलते बाजार में पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग सड़क पर उतरकर आने-जाने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि लंबे समय से अधिकारियों की ओर से बाजार का निरीक्षण न किए जाने से अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि अव्यवस्थाओं से घिरे बाजार में सार्वजिनक शौचालयों का विवाद, गंदगी पहली ही गंभीर समस्या है अब अतिक्रमण भी लोगों के लिए दिक्कत का कारण बना हुआ है।

कोट्स

फुटपाथ आम जनता के चलने के लिए हैं, न कि व्यवसायिक गतिविधियों के लिए। बाजार का पुलिस टीम के साथ निरीक्षण किया जाएगा, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। बाजार में अव्यवस्थाओं को लेकर व्यापार मंडल से बैठक की जाएगी।


-राजेंद्र गौतम, एसडीएम बड़सर



सलौणी कस्बे में फुटपाथ आम जनता की सुविधा के लिए बनाए गए हैं, उन पर सामान रखना बिल्कुल गलत है। व्यापार मंडल की ओर से भी दुकानदारों से कई बार आग्रह किया गया है कि वे फुटपाथ खाली रखें और बाजार में अनुशासन बनाए रखें।

-शैंपू सोनी,प्रधान, व्यापार मंडल, सलौणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed