{"_id":"671cf69ecf3eeff86108fb0e","slug":"encouraged-to-make-career-in-technical-field-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-139458-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तकनीकी क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए किया प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तकनीकी क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए किया प्रोत्साहित
विज्ञापन
प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया
बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बणी में शनिवार को तीसरा कौशल दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बड़सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रशिक्षुओं को नशे से दूर रहकर खेलकूद गतिविधियों और तकनीकी क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य राजेश कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की गतिविधियों से मुख्यातिथि तथा उपस्थित गणमान्य लोगों को अवगत करवाया। समारोह में प्रशिक्षुओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में मुख्यातिथि ने अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा 2024 में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएंं दीं। समारोह में 170 प्रशिक्षुओं सहित समस्त संस्थान के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।