{"_id":"5fb9143b8ebc3e9b8134a472","slug":"enchrocment-hamirpur-hp-news-sml3520632194","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की छोटी गलियों में जमकर हो रहा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की छोटी गलियों में जमकर हो रहा अतिक्रमण
विज्ञापन
हमीरपुर की छोटी गलियों में सजाया सामान।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शहर की छोटी गलियों में जमकर अतिक्रमण किया जा रहा है। इस कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने जगह-जगह कीलें या बैंच लगाकर सामान सजाया है।
गलियों में अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। नगर परिषद भी मुख्य बाजार में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करती है। मुख्य बाजार से भोटा चौक तक सड़क किनारे दुकानों पर तो कार्रवाई की जाती है। लेकिन गलियों में दुकान सजाए बैठे दुकानदार कार्रवाई से बच जाते हैं। गलियों में सामान सजा होने के कारण दो पहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी होती है।
शाम के समय मुख्य बाजार में भीड़ अधिक होने के कारण नौकरी-पेशे वाले लोग इन गलियों से जल्दी पहुंचने का प्रयास करते हैं। लेकिन जगह-जगह सामान सजा होने के कारण काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
राहगीर रमेश कुमार, विजय कुमार, संजय दत्त, विशाल दत्याल ने कहा कि छोटी गलियों पर हर समय सामान सजा रहता है। उन्होंने नगर परिषद से मांग की कि समय-समय पर इन गलियों में भी नगर परिषद अतिक्रमण की जांच करे ताकि लोगों को पैदल चलने मेें दिक्कत न हो। नगर परिषद के ईओ किशोरी लाल ठाकुर ने कहा कि समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।