{"_id":"91a492d9ba7f2f147b75f648f077246c","slug":"enchrochment-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में हटाया गया अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को औचक निरीक्षण के दौरान 14 दुकानदारों का अतिक्रमण हटाया गया।
साथ ही दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर सामान जब्त करने को चेताया। अतिक्रमण हटाओ अभियान एसडीएम कृतिका कुल्हरी की अध्यक्षता में चलाया गया।
मंगलवार दोपहर बाद एसडीएम कृतिका कुल्हरी, तहसीलदार राजीव ठाकुर और एसएचओ राजेंद्र रत्न के नेतृत्व में नगर परिषद कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाया।
अस्पताल चौक से गांधी चौक तक प्रशासन ने चौदह दुकानदारों का अतिक्रमण हटवाया। सभी दुकानदारों ने निकासी नालियों पर सामान सजा रखा था।
एसडीएम और तहसीलदार ने सभी दुकानदारों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ा है। चेतावनी दी है कि संबंधित दुकानदार दोबारा अतिक्रमण करते पकड़े जाएंगे तो उनका सामान मौके पर जब्त कर लिया जाएगा। जब्त किए सामान पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
जुर्माना वसूलने के बाद ही दुकानदारों का सामान वापस किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सभी दुकानदारों से अतिक्रमण न करने की भी अपील की गई।
उधर, एसडीएम कृतिका कुल्हरी का कहना है कि चौदह दुकानदारों का अतिक्रमण हटाकर उन्हें कड़ी हिदायत दी गई है। प्रशासन समय-समय पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।