फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   employment office

उपरोजगार कार्यालय बड़सर को नसीब नहीं हो पाया अपना भवन

Wed, 02 Dec 2020 06:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के मुख्यालय में उपरोजगार कार्यालय को खुले कई साल बीत चुके हैं। लेकिन उपरोजगार कार्यालय को आज तक अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है। कई साल पूर्व खुला उपरोजगार कार्यालय बलयाह पंचायत के कमरे में चलाया जा रहा है। इस क्षेत्र के लोग रोजगार के लिए अपना पंजीकरण कार्यालय में करवाते हैं। पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने उपरोजगार कार्यालय खुलवाया था। उस समय कार्यालय को पंचायत के भवन में शुरू करवाया गया। लेकिन उसके बाद कई सरकारें आई तथा गईं। लेकिन उप रोजगार कार्यालय को अपना भवन उपलब्ध नहीं हो पाया है। क्षेत्र के लोगों की मांग है कि उप रोजगार कार्यालय के लिए भवन निर्माण का कार्य करवाया जाए। बारिश के समय में जो लोग नाम पंजीकरण करवाने के लिए आते हैं उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों राज कुमार, पवन कुमार, अशीष कुमार, विपिन कुमार, विनोद कुमार ने मांग की है कि उप रोजगार कार्यालय का भवन बनवाया जाए। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि लोगों की इस मांग को पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed