फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   employment

कोरोनाकाल में भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हुए 750 युवा

Fri, 17 Jul 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना के कारण जहां बेरोजगारी बढ़ी है, वहीं जिला रोजगार विभाग के पास इस अवधि में करीब 750 नए अभ्यर्थी पंजीकृत हुए हैं। हालांकि विभाग के पास हर वर्ष मार्च-अप्रैल के बाद अधिकतर पंजीकरण होते थे, लेकिन इस बार दसवीं और बारहवीं कक्षा का परिणाम समय पर न आने के कारण ऐसे अभ्यर्थियों ने पंजीकरण नहीं करवाया है।
विज्ञापन

इस बार विभाग के पास करीब 750 ऐसे पंजीकरण हुए हैं जो या तो बाहर से लौटे हैं या पूर्व में पंजीकृत नहीं है। इस बार दसवीं और बारहवीं से उत्तीर्ण होकर निकलने वाले लोग अभी तक कोरोना के डर से पंजीकरण करवाने नहीं आए हैं। हालांकि यह पंजीकरण मई और जून माह में ही हुए हैं। बाहरी प्रदेशों में नौकरी कर रहे युवा कोरोना के डर से नौकरी छोड़ घर तो आ गए लेकिन यहां कोई रोजगार न होने के कारण वह रोजगार कार्यालय की ओर दौड़े और पंजीकरण करवाया। हालांकि शुरूआती दिनों में तो रोजगार कार्यालयों में भीड़ नहीं रही, लेकिन जून माह से लोग अधिक संख्या में कार्यालय आ रहे हैं। इससे पहले परीक्षा पास करने वाले छात्रों की लाइनें कार्यालयों में लगी होती थी। जिला रोजगार अधिकारी योगराज धीमान ने कहा कि बाहरी प्रदेशों से लौटे युवा पंजीकरण के लिए आ रहे हैं। स्कूली परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चे अभी तक कार्यालय नहीं पहुंचे हैं। पूर्व के वर्षों में स्कूली बच्चों की भीड़ लगती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed