फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Employment fairs will be organized in Hamirpur: Naveen

हमीरपुर में लगाए जाएंगे रोजगार मेले : नवीन

Fri, 17 Dec 2021 07:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Employment fairs will be organized in Hamirpur: Naveen
कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा अमरोह पंचायत में लोगों को जागरूक करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने शुक्रवार को जिला हमीरपुर की अमरोह पंचायत में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नवीन शर्मा ने उपस्थित लोगों को कौशल विकास निगम और प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कौशल विकास निगम की ओर से स्वरोजगार एवं रोजगार की क्षमता को ध्यान में रखकर विभिन्न कोर्स चलाए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम निशुल्क करवाए जा रहे हैं तथा प्रशिक्षण के बाद युवाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाते हैं। नवीन शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत 18 से 45 वर्ष के महिला एवं पुरुष प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। जिले में रैल, लंबलू, भोरंज और बणी के आईटीआई संस्थानों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस अभियान में और भी तेजी लाई जाएगी तथा जिले में जल्द ही रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम में बीडीओ अस्मिता ठाकुर, अमरोह पंचायत की प्रधान स्नेहलता, कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक मीनाक्षी एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed