{"_id":"67c6ff7b6eb0b3d5dd04747b","slug":"employment-fair-will-be-held-on-march-10-in-hamirpur-employment-office-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-149819-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर रोजगार कार्यालय में 10 मार्च को लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर रोजगार कार्यालय में 10 मार्च को लगेगा रोजगार मेला
Wed, 05 Mar 2025 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 05 Mar 2025 05:55 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न पदों के लिए पांच कंपनियां लेंगी युवाओं के साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर । जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 10 मार्च को सुबह साढे दस बजे से मिनी रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें पांच कंपनियां विभिन्न पदों के लिए पात्र युवाओं के साक्षात्कार लेंगी।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बद्दी की निजी कंपनी में आईटीआई फ्रैशर्स के 25 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार रुपये मासिक वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि घुमारवीं की निजी आईटीआई में सीनियर आईटी फैकल्टी के एक पद और जूनियर फैकल्टी के 2 पदों को भरने के लिए भी साक्षात्कार लिए जाएंगे। इन पदों के लिए अभ्यर्थी एमसीए, एमएससी-आईटी, एमएससी-सीएस, बीसीए, बीएससी-आईटी, पीजीडीसीए और बीकॉम विद टैली में से कोई भी डिग्री या डिप्लोमाधारक होना चाहिए । अभ्यर्थी की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच हो। चयनित उम्मीदवार को 13,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बद्दी की स्पिनिंग मिल्स में भी ट्रेनी के 50 पद भरे जाएंगे। इनके लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं या 12वीं पास, आईटीआई या अन्य डिप्लोमा रखी गई है। आवेदक की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच हो। चयनित आवेदकों को कंपनी की ओर से मासिक 12,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि हमीरपुर की निजी कंपनी के लिए में सेल्स अधिकारी के 3 पदों के लिए भी साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके लिए महिला या पुरुष आवेदक स्नातक होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
बिलासपुर की कंपनी की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को 16,500 रुपये से लेकर 21 हजार रुपये तक मासिक वेतन, ईपीएफ, ईएसआईसी एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यताएं रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।