फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Employees working in Baba Balak Nath Temple Trust will be transferred

बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट में कार्यरत कर्मचारी होंगे ट्रांसफर

Sun, 29 Aug 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में गड़बड़झाले का मामला उजागर होने के बाद लंबे समय से ट्रस्ट में कार्यरत कर्मचारियों को इधर से उधर करने की तैयारी हो गई है। मंदिर ट्रस्ट के अधीन बाबा बालक नाथ डिग्री कॉलेज, संस्कृत कॉलेज, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चकमोह में कार्यरत कर्मचारियों को बाबा बालक नाथ मंदिर में ड्यूटी पर लगाया जाता रहा है। अच्छी खासी सैलरी इन कर्मचारियों को बाबा के खजाने से दी जाती है।
विज्ञापन

अब ट्रस्ट के लिपिक पर सोना-चांदी की गड़बड़ी को लेकर मामला उजागर हुआ है। इसी के चलते मंदिर ट्रस्ट की कमिश्नर डीसी हमीरपुर ने सीधे-सीधे एक लिपिक को बीते दिन बर्खास्त कर दिया है। लिपिक पर आरोप है कि बाबा बालक नाथ ट्रस्ट में लिपिक के पद पर तैनात था तो उसने रजिस्टर से छेड़छाड़ कर सोना चांदी के रिकॉर्ड में गड़बड़ी की है। एक मामला 2016-17 का है, जिसमें ट्रस्ट के लॉकर में एक बंडल में ज्यादा सोना पाया गया है जबकि उसे रजिस्टर में कम दिखाया गया है। जबकि, दूसरा मामला अक्तूबर 2020 का है, जिसमें लिपिक की ओर से रजिस्टर में छेड़छाड़ कर मौजूदा सोने की मात्रा को कम दर्शाया गया है।
विज्ञापन

जांच पूरी होने तक डीसी हमीरपुर देवश्वेता बनिक ने उसे निलंबित करने के आदेश किए हैं। जबकि उपायुक्त ने ट्रस्ट की जितनी भी शाखाएं हैं उनमें कर्मचारियों को इधर से उधर ट्रांसफर करने का ऑर्डर दे दिए हैं। हर वर्ष बाबा बालक नाथ मंदिर में करोड़ों का चढ़ावा चढ़ता है और बाबा के खजाने की अपनी संपत्ति भी 50 से 60 करोड़ रुपये तक है। यह पहली बार नहीं है कि मंदिर ट्रस्ट के किसी कर्मचारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी कई बार गड़बड़ी हुई है। मामला उजागर होना इस बात की गवाही देता है कि मंदिर ट्रस्ट में भ्रष्टाचार आज का नहीं है, पहले भी होता रहा है। मंदिर अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि संबंधित लिपिक को मंदिर ट्रस्ट की कमिश्नर डीसी हमीरपुर ने बर्खास्त कर दिया है और बाकी ब्रांच के कर्मचारियों को भी इधर से उधर किया जा रहा है, जिससे की पारदर्शिता बनी रहे और मंदिर अधिकारी की ओर से भी सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपनी ड्यूटी का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed