फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Employees sitting on a gradual fast for restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारी

Thu, 01 Sep 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Employees sitting on a gradual fast for restoration of old pension
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कर्मचारी अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठ? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी न होने पर अब कर्मचारी क्रमिक अनशन पर उतर आए हैं। नगर परिषद हमीरपुर की वर्षाशालिका में वीरवार से तीन जिलों के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। यह अनशन लगातार जारी रहेगा। अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि जब तक उनकी मांगों को सरकार पूरा नहीं करती, यह अनशन जारी रहेगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के मुख्य गेट के ठीक सामने वर्षाशालिका में यह अनशन हो रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को इस अनशन में हमीरपुर, ऊना तथा बिलासपुर के कर्मचारी शामिल हुए। नियमानुसार रोजाना तीन जिलों के कर्मचारी यहां पर बैठा करेंगे। इस दौरान विशेष रूप से एनपीएस संघ हमीरपुर के प्रधान राकेश कुमार, राज्य उपप्रधान सुरेश कुमार, एनपीएस संघ बिलासपुर के प्रधान राजेंद्र कुमार शामिल रहे। एनपीएस महासंघ हमीरपुर के प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लोकसभा क्षेत्र के कर्मचारी हमीरपुर में क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर के तहत आने वाले हमीरपुर, ऊना तथा बिलासपुर जिले से रोजाना कर्मचारी यहां पर बैठा करेंगे।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने भी किया प्रदर्शन
हमीरपुर। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ व हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी के दिशा-निर्देश पर बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन हमीरपुर इकाई ने भोजनावकाश में मट्टनसिद्ध कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश में भी राजस्थान व छत्तीसगढ़ की तर्ज पर पुरानी पेंशन बहाल की जाए। विधायकों व सांसदों को दी जा रही पुरानी पेंशन की तर्ज पर कर्मचारियों के लिए भी पुरानी पेंशन का प्रावधान किया जाए। इस प्रदर्शन में सचिव राजेश गर्ग, उपाध्यक्ष डिंपल, लेखराज, संदीप शर्मा, सुभाष चंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed