{"_id":"667bf44bfb5530e0400877b0","slug":"employees-and-students-took-oath-to-eradicate-drug-addiction-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-130403-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने नशे को जड़ से खत्म करने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने नशे को जड़ से खत्म करने की ली शपथ
विज्ञापन
एसडीएम सुजानपुर अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर शपथ दिलाते हुए। संवाद
अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर रैली निकाल जागरूक किए लोग
सुजानपुर (हमीरपुर)। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर बुधवार को सुजानपुर में जनजागृति अभियान चलाया गया। उपमंडलाधिकारी सुजानपुर रोहित शर्मा ने कार्यालय के कर्मचारियों, नगर परिषद के कर्मचारियों और विद्यार्थियों को नशे की रोकथाम और नशे को जड़ से खत्म करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुजानपुर और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत संचालित कंप्यूटर सेंटर के बच्चों ने जागरूकता रैली नगर परिषद कार्यालय से शुरू कर बस स्टैंड और बाजार तक निकाली। इस दौरान लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
बॉक्स
नशा मुक्त समाज के लिए फैलाई जागरूकता
हमीरपुर/डिडवीं। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर बुधवार को प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर में उपनिदेशक अशोक कुमार के साथ सभी कर्मचारियों ने सामाजिक सशक्तीकरण और नशा मुक्त समाज के लिए एक साथ मिलकर शपथ ग्रहण की। इस दौरान नशे को जड़ से खत्म करने की शपथ ली गई।