{"_id":"5d56e3328ebc3e89c36c34c8","slug":"electronic-shop-on-fire-hamirpur-hp-news-sml304092784","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलौणी में अग्निकांड से इलेक्ट्रॉनिक्स और केबल-टीवी की दुकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलौणी में अग्निकांड से इलेक्ट्रॉनिक्स और केबल-टीवी की दुकान राख
विज्ञापन
सलौणी में अग्निकांड के कारण जली दुकान के बाहर एकत्रित लोग और दमकल विभाग के कर्मी।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलौणी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के सलौणी कस्बे में शुक्रवार तड़के तीन बजे एक इलेक्ट्रानिक्स और केबल-टीवी की दुकान जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निकांड से पीड़ित दुकानदार को करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और ऊपरी रिहायशी मंजिल को आग की चपेट में आने से बचाया। ऊपरी मंजिल की बाहर की दीवारों तक आग भड़क गई थी।
पीड़ित दुकानदार रमेश चंद और उनका बेटा विनय कुमार वीरवार रात करीब नौ बजे अपनी दुकान बंद कर ऊपरी मंजिल में स्थित अपने मकान में चले गए। शुक्रवार तड़के उन्होंने कस्बे से गुजर रहे राहगीरों का शोर सुना तो वह जागे। लेकिन, जब उन्होंने नीचे आकर देखा तो पूरी दुकान जल रही थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी इकट्ठे हुए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने तक दुकान के अंदर रखे मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल असेसरी, केबल ट्रांसफार्मर, केबल मशीन आदि जलकर राख हो गए। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया और ऊपरी मंजिल और अन्य दुकानों को चपेट में आने से बचाया। उधर, पीड़ित ने आरोप लगाया कि जिस बिजली के खंभे से शार्ट सर्किट हुआ है, उस बारे में करीब तीन दिन पूर्व ही लोगों ने बिजली बोर्ड से शिकायत की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। करेर पंचायत के प्रधान सुदर्शन शर्मा ने भी नुकसान का जायजा लिया और सरकार से मदद की मांग उठाई।
बाक्स:
बिजली बोर्ड मुर्दाबाद के नारे लगाए, सलौणी अनुभाग के जेई का घेराव
मंत्री वीरेंद्र कंवर और विधायक लखनपाल भी मौके पर पहुंचे
कस्बे से अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहे पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर और पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा किया। मंत्री ने एसडीएम को फोन कर उचित जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। लोगों ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने भी मौके का दौरा किया और बिजली बोर्ड के अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। लोगों ने विधायक के सामने बिजली बोर्ड मुर्दाबाद के नारे लगाए और सलौणी अनुभाग के जेई का घेराव भी किया। नायब तहसीलदार बड़सर और हलका पटवारी ने मौके का जायजा लिया और पीड़ित दुकानदार को 5 हजार रुपये फौरी राहत राशि दी। नायब तहसीलदार रमेश चंद ने बताया कि लगभग 30 लाख का नुकसान आंका गया है। पूरी पड़ताल के बाद ही सही रिपोर्ट प्रशासन को दी जाएगी। बिजली बोर्ड गलोड़ के सहायक अभियंता किशोरी लाल ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।