{"_id":"67fba62b6a80a62a83092f64","slug":"electricity-supply-restored-after-twenty-hours-people-heaved-a-sigh-of-relief-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-153237-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बीस घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बीस घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस
Mon, 14 Apr 2025 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 14 Apr 2025 05:23 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बिजली बोर्ड हमीरपुर के तहत अणु में पेड़ गिरने से बाधित हुई बिजली सेवा को करीब बीस घंटे के बाद बहाल कर दिया है। बिजली आपूर्ति बहाल होने से उपभोक्ताओं ने भी राहत की सांस ली है। शुक्रवार रात को अणु में पेड़ गिरने से दो बिजली के पोल गिर कर टूट गए थे। इस दौरान बिजली के तारों को भी काफी नुकसान हुआ था, जिस कारण करीब 150 से अधिक परिवारों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। लोगों को गर्मियों में बिना पंखे और कूलर के रातें गुजारने पड़ रही थीं। हालांकि सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड कर्मी सेवाओं को बहाल करने में जुट गए थे। शनिवार रात को करीब सात से आठ बजे तक बिजली सेवा को बहाल कर दिया गया। बिजली बोर्ड को 60 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। उधर बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता नरेंद्र अबरोल ने कहा कि शनिवार रात को बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन