फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electricity supply remained disrupted for more than an hour, people worried

Hamirpur (Himachal) News: एक घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति रही बाधित, लोग परेशान

Sat, 26 Oct 2024 07:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
डंगक्वाली में स्थित ट्रांसफार्मर में आई थी तकनीकी दिक्कत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते डंगक्वाली में स्थित ट्रांसफार्मर में तकनीकी दिक्कत के चलते शनिवार शाम को बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली बोर्ड के कर्मी तकनीकी समस्या को तलाशने में जुटे रहे लेकिन एक घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद समस्या हल नहीं हो पाई। शाम को करीब साढ़े पांच बजे ट्रांसफार्मर की एचटी केवल में दिक्कत आ गई। लोगों ने बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने कहा कि पहली बार यह समस्या नहीं हुई है। सप्ताहभर में ऐसी समस्याएं रहती हैं। लोगों में रमेश, राजीव, कमल, सुमन आदि ने कहा कि बिजली बोर्ड को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना चाहिए। शहर को नगर परिषद का दर्जा प्राप्त है। यहां पर बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। रात को 6:45 बजे बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो पाई है। बिजली बोर्ड हमीरपुर के एसडीओ सौरभ राय ने कहा कि शाम को ट्रांसफार्मर में दिक्कत आई थी। समस्या को हल कर लिया गया है। बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड उपभोक्ताओं की सेवाओं के हमेशा तत्पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed