{"_id":"6a200b8f6f9da6bf9700a11c","slug":"electricity-supply-cut-off-in-several-villages-of-galod-people-in-distress-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-195745-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गलोड़ के कई गांवों में बिजली बंद, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गलोड़ के कई गांवों में बिजली बंद, लोग बेहाल
विज्ञापन
प्रचंड गर्मी के बीच बढ़ी लोगों की परेशानी
गलोड़ (हमीरपुर)। विद्युत उपमंडल गलोड़ के तहत कई गांवों में बुधवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राटेड़ा, खरुणी, नारा, दरबोड़, बल्ह डोडा, समाधि, ग्लोट, धनेड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
प्रचंड गर्मी के बीच बिजली न होने के कारण घरों में लगे पंखे, कूलर सहित अन्य आवश्यक उपकरण बंद पड़े हैं। इससे बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को अधिक दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने बोर्ड से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। विद्युत उपमंडल गलोड़ के कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मचारी तकनीकी खराबी का पता लगाने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र में जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।