फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electricity services disrupted due to collapse of 16 electricity poles

Hamirpur (Himachal) News: बिजली के 16 खंभे गिरने से बिजली सेवाएं बाधित

Thu, 31 Jul 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 31 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
मतलाणा-समीरपुर मार्ग 30 घंटे से अधिक समय तक रहा बाधित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। आंधी-बारिश से जिला के कई भागों में बिजली संकट बना हुआ है। 24 घंटों में बिजली के करीब 16 खंभे गिर चुके हैं। इनमें नादौन में 12 खंभे तथा सुजानपुर में चार खंभे शामिल हैं।
बार-बार बिजली सेवाएं बाधित होने के कारण लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बोर्ड के एसई आशीष कपूर ने बताया कि जिन क्षेत्रों में बिजली सेवाएं बाधित हैं, वहां पर अन्य बिजली के खंभों से बिजली बहाल की जा रही है। उन्होंने बताया कि 24 घंटों में करीब चार लाख 61 हजार का नुकसान हुआ है। बिजली बोर्ड के कर्मचारी बिजली सेवाएं बहाल करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

वहीं, लोक निर्माण विभाग को 24 घंटों में करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कई जगहों पर डंगे टूटे हैं। सड़कों को भी नुकसान हुआ है। इसके अलावा मतलाणा-समीरपुर मार्ग 30 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो पाया है। यह मार्ग बीते दिन से बंद है। मार्ग में डंगा टूट गया है। इस कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एसई विजय चौधरी ने लोगों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी है। जल शक्ति विभाग को 24 घंटों में करीब 59 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हमीरपुर और भोरंज में कई जगह पेयजल पाइप टूटे हुए हैं। जल शक्ति विभाग के एसई नीरज ने बताया कि जल शक्ति विभाग की सभी पेयजल योजनाएं बहाल हैं। उन्होंने बताया कि पानी की सुचारू सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed