{"_id":"68c033d75692c2fc0a092721","slug":"electricity-pole-broke-due-to-collision-with-truck-power-supply-disrupted-for-two-hours-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-166286-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा, दो घंटे तक आपूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा, दो घंटे तक आपूर्ति रही बाधित
Wed, 10 Sep 2025 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 10 Sep 2025 07:33 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से नादौन में बिजली का खंभा टूटा। स्रोत : जागरूक पाठक
नादौन (हमीरपुर)। उपडाकघर के सामने शहीद गेट के पास एक ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया, जिससे शहर के कई हिस्सों में करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही ट्रक ने टक्कर मारी, बिजली का खंभा ऊपरी हिस्से सहित तारों के साथ नीचे गिर गया। सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आपूर्ति बहाल करने का कार्य किया। इस घटना से दो ट्रांसफार्मर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
बिजली बोर्ड नादौन के एसडीओ अक्षय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि ट्रक चालक की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस थाना नादौन में मामला दर्ज कराया जाएगा।