{"_id":"61e8504496789223524b453b","slug":"electricity-cut-in-hospital-supply-hamirpur-hp-news-sml3971835187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में लग रहे बिजली के कटों से कार्य हो रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में लग रहे बिजली के कटों से कार्य हो रहा प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में आए दिन बिजली कट लगने से कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अस्पताल में रोजाना बिजली कट लग रहे हैं। बुधवार को भी अस्पताल में बिजली की आंख मिचौनी लगी रही। इस कारण पर्ची काउंटर और लैबों सहित अस्पताल के अन्य कार्य प्रभावित हुए। पर्ची काउंटर पर बिजली न होने के कारण समय पर पर्चियां नहीं बनीं। लोगों को कतारों में खड़े रहकर इंतजार करना पड़ा। वहीं लैबों के बाहर भी लोगों की कतारें लगी रहीं। हालांकि अस्पताल में जनरेटर तो है, लेकिन बार-बार लगने वाले कटों के कारण इससे भी सुचारु आपूर्ति नहीं हुई।
अस्पताल में आजकल हीटर आदि चलने के कारण भी जनरेटर से पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बुधवार को भी जनरेटर में कुछ खराबी आने के चलते बिजली गुल होने पर बैकअप नहीं हुआ। इस कारण कुछ देर कार्य प्रभावित रहा। मरीजों और तीमारदारों प्रियंका ठाकुर, शैलजा चंदेल, कविता ठाकुर, रवि चंद, विकास कुमार ने कहा कि सुबह करीब साढ़े दस बजे जब पर्ची बनवाने के लिए काउंटर पर खड़े थे तो अचानक बिजली गुल हो गई। इससे पर्ची बनाने का कार्य रुक गया। उन्होंने इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। बिजली उपमंडल-2 हमीरपुर के कनिष्ठ अभियंता जयदेव ने कहा कि बुधवार को बिजली कट के चलते जंपर डाउन करने के लिए दस-दस मिनट के लिए अस्पताल की बिजली बंद रही। दस-दस मिनट तक दो बार बिजली बंद रहने के बाद इसे चालू कर दिया गया।