फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   electricity buses will start in hamirpur

हमीरपुर एचआरटीसी के 40 रूटों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Tue, 15 Feb 2022 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम अब सुगम यात्रा के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम करेगा। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो ने जिले के 40 विभिन्न रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना तैयार की है। इस बारे में हमीरपुर एचआरटीसी प्रबंधन ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है। अगर सरकार से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो शीघ्र ही जिले की सड़कों पर धुआं और ध्वनि रहित इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती हुई नजर आएंगी।
विज्ञापन

इन इलेक्ट्रिक बसों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह प्रदूषण नहीं फैलातीं। डीजल वाहनों की तुलना में इनका खर्च भी बहुत कम है। इससे डीजल पर खर्च होने वाली राशि बचेगी और परिवहन निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी। हमीरपुर में चार्जिंग स्टेशन भी बनेगा। वर्तमान में हमीरपुर डिपो के पास कुल 149 बसें हैं। जो 186 विभिन्न रूटों पर चल रही हैं। इसमें 49 बसें जेएनयूआरएम की भी शामिल हैं। इसके अलावा दो इलेक्ट्रिक मैक्सी कैब हैं, जो लोकल रूटों पर सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन

उधर, डीडीएम विवेक लखनपाल ने बताया कि हमीरपुर डिपो से 40 विभिन्न रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद बसें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed