फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electricity Amendment Bill-2025 against the interests of consumers: Kharwada

बिजली संशोधन विद्येयक-2025 उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ : खरवाड़ा

Fri, 13 Mar 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 13 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Electricity Amendment Bill-2025 against the interests of consumers: Kharwada
गांव सलोह में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करते ग्रामीण। स्रोत :फोरम
नादौन(हमीरपुर)। बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम और बिजली उपभोक्ताओं की बैठक वीरवार को नादौन में हुई, जिसमें गांव सलोह, लाहड़ और बीहडू़ के उपभोक्ताओं ने भाग लिया। पेंशनर फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा इसमें विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोद्ध किया गया और सरकार से स्मार्ट मीटरिंग प्रक्रिया को अतिशीघ्र बंद करने की मांग की। कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रस्तावित बिजली संशोधन विद्येयक 2025 को बिजली वितरण क्षेत्र के निजीकरण की मंशा से लाया जा रहा है। यह राज्यों, उपभोक्ताओं, कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के खिलाफ है।
विज्ञापन

बिजली संशोधन विद्येयक 2025 निजी कंपनियों को बिना किसी पूंजी निवेश के औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति करने का अवसर प्रदान करता है, जो बिजली बोर्ड और देश भर के बिजली वितरण कंपनियों के अस्तित्व के लिए खतरे की घंटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरवाड़ा ने कहा कि निजी कॉरपोरेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए स्थापित की जा रही यह व्यवस्था बेरोजगारी को बढ़ावा देगी। वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों की सेवाओं के लिए असुरक्षा पैदा करेगी। आम उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में वृद्धि करेगी और गुणवत्ता के आधार पर हो रही बिजली आपूर्ति प्रक्रिया को कमजोर करेगी।

इस अवसर पर रमेश चंद, अजीत कुमार, जगदीश चंद, कुलदीप सिंह, विजय कुमार, ऊषा देवी, निशा कुमारी, सुमना देवी, पुष्पा देवी, मीरा देवी, मीना देवी, नीलम देवी, आशा देवी, तिलक राज, सूहड़ू राम, कुसमा देवी, करतार चंद सहित लगभग 150 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed