{"_id":"670403a8583ae5a48b09f9d7","slug":"electric-current-running-on-head-in-hamirpur-city-can-shock-life-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-137764-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर शहर में सिर पर दौड़ रहा करंट, दे सकता है जान को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर शहर में सिर पर दौड़ रहा करंट, दे सकता है जान को झटका
Tue, 08 Oct 2024 09:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 08 Oct 2024 09:19 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर शहर भवनों के नजदीक एचटी लाइनों का जंजाल। संवाद।
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में 100 से अधिक स्थानों पर करंट लोगों के सिर पर दौड़ रहा है, जो कभी भी जिंदगी का झटका दे सकता है। हमीरपुर शहर में किराये के कमरे में रहने वाली किशोरी के मौत के बाद प्रशासन की ओर से गठित संयुक्त समन्वय समिति ने शहर में एचटी लाइनों से सटे 100 से ज्यादा खतरनाक स्थानों को चिह्नित कर असुरक्षित घोषित कर दिया है।
बता दें कि बीते माह एक 14 वर्षीय किशोरी की एचटी लाइन की चपेट में आने से शहर में मौत हो गई थी। यह किशोरी हमीरपुर शहर में ही किराये के घर में रह रही थी। घर की छत पर टहलते वक्त बिजली लाइन की चपेट में आई थी। इस मामले में विस्तृत जांच के बाद मकान मालिक पर केस दर्ज किया गया था।
इसके बाद प्रशासन ने एचटी लाइनों से सटे भवनों के स्पॉट को चिह्नित करने के लिए समन्वय कमेटी गठित की थी। इस कमेटी में पुलिस, नगर परिषद और बिजली बोर्ड के अधिकारी शामिल थे। समन्वय समिति के सुझावों पर एचटी लाइनों से होने वाली दुर्घटनाओं से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
कमेटी ने इसी कड़ी में स्पॉट को चिह्नित किया है। इन स्पॉट से सटे मकानों, कार्यालय और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के भवन मालिकों की सूची तैयार कर बिजली बोर्ड ने एसडीएम हमीरपुर को रिपोर्ट सौंप दी है। साथ ही यह रिपोर्ट नगर परिषद हमीरपुर और पुलिस विभाग से भी साझा की गई है ताकि मामले में उचित कार्रवाई की जा सके।
वहीं, नगर परिषद हमीरपुर की ओर से ऐसे भवन मालिकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। वहीं, ऐसे स्पॉट जो पार्षदों की ओर से नगर परिषद के ध्यान में लाए जा रहे हैं, उनको भी जांच के दायरे में लाया जा रहा है। इन स्पॉट से जुड़े भवन मालिकों को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं। हालांकि नोटिस के बाद आगामी कार्रवाई क्या होगी यह प्रशासन की ओर से आगामी दिनों में स्पष्ट किया जाएगा।
बिजली बोर्ड हमीरपुर के एसडीओ सौरभ राय ने कहा कि प्रशासन और संबंधित विभागों से रिपोर्ट साझा कर दी गई है। 100 से अधिक स्पॉट शहर में चिह्नित किए गए हैं, जोकि असुरक्षित श्रेणी में हैं। वहीं, नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने कहा कि प्रशासन के निर्देशों पर आगामी कार्रवाई होगी। किसी तरह का कोई हादसा बिजली लाइनों की वजह से न हो, इसके लिए सरकार के निर्देशों पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। भवन मालिकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।