फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Elections will now be held in the name of Lagmanvi Panchayat, not Manvi.

Hamirpur (Himachal) News: मन्वी नहीं अब लगमन्वीं पंचायत के नाम पर होगा चुनाव

Sun, 28 Sep 2025 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 28 Sep 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मांग पर बदला पंचायत का नाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। भोरंज खंड की मन्वीं पंचायत का नाम पंचायतीराज विभाग ने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मांग पर बदलकर लगमन्वीं कर दिया है। हालांकि पंचायत परिक्षेत्र में मन्वी और लग दो अलग-अलग गांव हैं लेकिन सरकारी संस्थानों के नाम जैसे आयुर्वेदिक अस्पताल, पशु चिकित्सालय, स्कूल, उप स्वास्थ्य केंद्र और डाकघर का नाम लगमन्वीं हैं। केवल मात्र पंचायत का नाम कई वर्षों से मन्वीं चल रहा था।

ग्रामीणों की मांग और पंचायत के प्रस्ताव और पंचायतीराज विभाग ने नया नाम अब लगमन्वीं कर दिया है। इसके लिए बाकायदा अधिसूचना जारी की गई है। इससे पहली बार पंचायत के नए नाम लगमन्वीं का चुनाव होगा। पंचायत चुनाव में मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए सात वार्डों के लिए छह मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए उपमंडल नागरिक अधिकारी भोरंज शशिपाल शर्मा की ओर से अधिसूचना जारी का अवगत करवाया गया है। पंचायत प्रधान शशि शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने पंचायत का नाम लगमन्वीं कर पर सराहनीय कार्य किया है। इससे पंचायत की कई सालों की मांग पूरी हुई है। खंड विकास अधिकारी भोरंज कुलवंत सिंह ने बताया कि मन्वीं पंचायत का नाम बदल कर लगमन्वीं हो गया है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसलिए पंचायत चुनाव में पंचायत का नाम लगमन्वीं होगा। पंचायत में सात वार्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed