बड़ा/सुजानपुर (हमीरपुर)। गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ खंड नादौन के चुनाव रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूंपल में हुए। जिसमें खंड नादौन के करीब 80 गैर शिक्षक कर्मचारियों ने भाग लिया। यह चुनाव निर्वाचन अधिकारी मदन लाल और सहायक निर्वाचन अधिकारी कश्मीर सिंह ठाकुर ने करवाए। सर्वप्रथम पिछली कार्यकारिणी को भंग किया गया और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सुशील कुमार को प्रधान, अजय शर्मा को महासचिव, कुलदीप शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, श्याम चंद और विजय कुमार को उपप्रधान, महिंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार और यशपाल को सहसचिव, कर्मचंद वालिया, दीपक कुमार, सुनिता कुमारी, चंचला देवी को संगठन सचिव, कश्मीर सिंह ठाकुर को मुख्य सलाहकार और अध्यक्ष शिकायत निवारण कमेटी मदन लाल को चुना गया।
इस दौरान जिला प्रधान सोम नाथ जगोता, संजय कुमार उप प्रधान हमीरपुर और अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। उधर, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ खंड सुजानपुर के चुनाव में रविंद्र कुमार को प्रधान, संतोष कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, संजय कुमार को महासचिव, राकेश कुमार और पूनम को उपप्रधान, स्वरूप गुप्ता को वित्त सचिव, रतन चंद को संयुक्त सचिव, संजीव कुमार को अतिरिक्त महासचिव, जगदीश चंद को संगठन सचिव, पुष्पा ठाकुर को शिकायत निवारण कमेटी की अध्यक्ष, चंद्र सुमन ठाकुर को मुख्य सलाहकार बनाया गया है। जिला प्रधान सोमनाथ जगोता भी इस दौरान मौजूद रहे।