फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   election news

कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, नहीं छटा हमीरपुर सीट पर छाया सियासी कोहरा

Sat, 22 Oct 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कांग्रेस हाईकमान ने शनिवार को विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है, लेकिन इसमें भी हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी का नाम नहीं है। कांग्रेस प्रत्याशी के चयन को लेकर लंबी माथा-पच्ची के बाद भी कांग्रेस अभी तक प्रत्याशी को लेकर कोई निर्णय नहीं ले पाई है। वहीं दूसरी तरफ दो दिन पूर्व कांग्रेस में शामिल हुए हिमाचल प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य आशीष शर्मा ने भी शनिवार को कांग्रेस छोड़ दी। आशीष ने कहा कि वीरवार को उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और दीपादास मुंशी के कहने पर कांग्रेस ज्वाइन की थी, लेकिन उन्होंने टिकट को लेकर समय पर निर्णय नहीं लिया, जिसके चलते कांग्रेस छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि दो दिन पूर्व कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने आशीष शर्मा को टिकट को लेकर आश्वासन दिया था। उन्होंने भाजपा से टिकट की दावेदारी जताते हुए अपना चुनाव प्रचार शुरू किया था। भाजपा से टिकट न मिलने पर आशीष ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाया। भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने और अब दो दिन बाद ही कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। अब कांग्रेस हाईकामन हमीरपुर से किसे प्रत्याशी बनाती है इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। हमीरपुर से पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, बार काउंसिल के सदस्य रोहित शर्मा, चिकित्सक डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और कांग्रेस पार्टी के महासचिव सुनील शर्मा बिट्टू समेत चौदह लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर समेत अन्य विस क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों व निर्दलीयों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं भाजपा ने भी बड़सर में प्रत्याशी का चयन देरी से किया है। भाजपा प्रत्याशी अब 25 अक्तूबर को आखिरी दिन ही नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। बड़सर से पूर्व में पांच बार बलदेव शर्मा चुनाव लड़ते रहे हैं, तीन बार उन्होंने चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई थी। इस बार उनका टिकट काटकर पार्टी हाईकमान ने उनकी धर्मपत्नी माया शर्मा को थमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed