{"_id":"663a243c9aa9ddc08b0ff550","slug":"election-information-released-for-badsar-and-sujanpur-assembly-constituencies-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-127131-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बड़सर और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन की सूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बड़सर और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन की सूचना जारी
विज्ञापन
पहले दिन कोई नामांकन नहीं
बड़सर/सुजानपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 के साथ ही विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर और 39-बड़सर के लिए होने वाले उपचुनाव की सूचना भी मंगलवार को जारी कर दी गई। सुजानपुर के एसडीएम एवं 37-सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी डॉ. रोहित शर्मा और बड़सर के एसडीएम एवं 39-बड़सर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कुमार गौतम ने निर्वाचन की सूचना जारी की और इसके साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई। पहले दिन इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। डॉ. रोहित शर्मा और राजेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि उम्मीदवार 7 मई से 14 मई तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर बाद 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 11 और 12 को सार्वजनिक अवकाश के कारण नामांकन पत्र दाखिल या प्राप्त नहीं किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 10 मई को राजपत्रित अवकाश है, लेकिन यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत नहीं है। इसलिए, 10 मई को नामांकन पत्र दाखिल एवं स्वीकार किए जाएंगे। 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 मई दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। मतदान एक जून शनिवार को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पहले दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भरा परचा
हमीरपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर में भी मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो गई। पहले दिन निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद सारथी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रमेश चंद सारथी ऊना जिले की तहसील भरवाईं के गांव गिंदपुर डाकघर गिंदपुर मलौन के निवासी हैं।