फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Election festival is the pride of the country, vote 100%: Kulwant Singh

चुनाव का पर्व देश का गर्व, शत प्रतिशत करें मतदान : कुलवंत सिंह

Fri, 05 Apr 2024 07:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
पटटा और पलपल पंचायतों में स्वीप के तहत करवाए जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत पट्टा के लडवीं और पलपल में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि चुनाव का पर्व देश का गर्व है। हर गांव से शत प्रतिशत मतदान करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। ऐसे में लोकतंत्र की सफलता और मजबूती के लिए वोट का सबसे अधिक महत्व है। चुनाव में प्रतिनिधियों के पक्ष में जितने अधिक वोट पड़ेंगे उतना ही भारतीय लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी तथा चुनावी प्रक्रिया सफल होगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सफलता और मजबूती जागरूक मतदाता से पहचानी जाती है। इसलिए लोकसभा चुनाव में अपने-अपने बूथ पर जाकर जागरूक मतदाता के रूप में मतदान करें तथा मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कुछ मतदान केंद्रों में 70 फीसदी से कम मतदान हुआ है। इसलिए स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान शुरू करना पड़ा है। इस अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधानी के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ के अर्थशास्त्र प्रवक्ता पवन रांगड़ा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed