फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Election expenses should be imposed on those who push the public towards by-election: Pushpendra

जनता को उपचुनाव पर झोंकने वालों पर डाला जाए चुनावी खर्चा :पुष्पेंद्र

Sat, 30 Mar 2024 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे डॉ. पुष्पेंद्र ने उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों और विधायक आशीष शर्मा के बयान पर पलटवार किया है। हमीरपुर में प्रेसवार्ता कर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि आखिर क्या मजबूरी है कि निर्दलीयों को इस्तीफा देना पड़ रहा है। जनता पर उपचुनाव का बोझ डाला गया है। जांच होनी चाहिए कि किस दबाव में यह इस्तीफे दिए जा रहे हैं। कांग्रेस को धोखा देने वाले लोगों की मानसिकता व्यापारिक है। कायदे से उपचुनाव का खर्च इन नेताओं पर डाला जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस और हमीरपुर के लोग कायर नहीं है। उपचुनाव से कांग्रेस नहीं डर रही है। हमीरपुर के लोग योद्धा हैं और चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सामने से बगावत करने वालों को बागी कहा जा रहा है जो गलत है। यह लोग पीठ पीछे पार्टी को धोखा देने वाले भगोड़े हैं। चुनाव में जनता इन नेताओं को आटे तेल का भाव बता देगी। हमीरपुर में सीएम सुक्खू ने विकास कार्यों को गति दी है। कई सालों से रुके हुए बस स्टैंड के कार्य को पूरा करने का जमीन स्तर पर कार्य शुरू हो गया है। इस बस स्टैंड के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गांधी चौक से सीएम सुक्खू ने निर्माण के लिए करोड़ों की घोषणा की थी। 55 करोड़ की लागत से इस प्रोजेक्ट का निर्माण किया जा रहा है। 45 करोड़ के प्रोजेक्ट लोक निर्माण विभाग की तरफ से हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्मित किए जा रहे हैं। जलशक्ति विभाग के तहत भी बड़ी योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। बिजली बोर्ड के तहत 20 करोड़ से बिजली लाइनों को भूमिगत किया गया है। विकास कार्य न होने का बहाना बनाया जा रहा है जो तर्कसंगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed