{"_id":"5ffdb18b8ebc3e31f54c85a7","slug":"elected-parshad-meet-agnihotry-hamirpur-hp-news-sml35752661","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत के पार्षदों ने अग्निहोत्री के साथ की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत के पार्षदों ने अग्निहोत्री के साथ की मुलाकात
विज्ञापन
नादौन नगर पंचायत चुनावों में जीते पार्षद एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री के साथ मिलते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। नगर पंचायत नादौन का चुनाव जीते भाजपा समर्थित पार्षदों ने एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री के साथ बुधवार को बैठक की। भाजपा शहरी इकाई अध्यक्ष राजकुमार सौंधी की अगुवाई में आयोजित इस बैठक के दौरान शहर के 7 वार्डों में से 6 नवनिर्वाचित पार्षदों ने भाग लिया। अग्निहोत्री ने सभी पार्षदों को बधाई दी तथा समस्त शहरवासियों व भाजपा शहरी इकाई का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उसी विश्वास व लग्न से शहर का विकास करवाया जाएगा। शहर के सौंदर्यीकरण, पार्किंग, बस अड्डा का निर्माण, पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था सहित अन्य जो भी योजनाएं नगर पंचायत की ओर से भेजी जाएंगी, उन को पूरा करवाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई नगर पंचायत टीम भावना से कार्य करते हुए आगे बढ़कर विकास करवाएगी। इसके अलावा उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव में भी भाजपा की जीत का दावा किया।
बैठक के दौरान नगर पंचायत नादौन भाजपा प्रभारी तरसेम कपिल तथा शहरी भाजपा इकाई अध्यक्ष राजकुमार सौंधी के अलावा पार्षद तरुण कपिल, योगराज, उषा सौंधी, सुषमा अवस्थी, सुमन कुमारी तथा अनिता कुमारी सहित निशांत शर्मा, अनिल गुलेरिया, मोहनलाल, यशपाल डोगरा, अशोक कुमार, नीरज जैन, श्याम सोनी, नवल अवस्थी, मनोज कुमार व सुरेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।