{"_id":"6687ffaee7a69e6b430f23d1","slug":"elderly-people-should-do-yoga-every-day-to-avoid-diseases-verma-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-130976-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारियों से बचने के लिए बुजुर्ग हर रोज करें योग : वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारियों से बचने के लिए बुजुर्ग हर रोज करें योग : वर्मा
विज्ञापन
बुजुर्ग हमारे समाज का अहम हिस्सा, समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच जरूरी
मुंडखर आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में जांची 50 से अधिक बुजुर्गों की सेहत
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मुंडखर में शुक्रवार को बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. देशराज वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज का अहम हिस्सा हैं। इसलिए उनके स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र में शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचने के लिए नियमित सैर, व्यायाम और योग करना जरूरी है।
आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में विभाग ने योग प्रशिक्षक नियुक्त किए हैं। इसका लाभ लेकर शरीर को स्वस्थ रखें। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला में 63 स्थानों पर बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। उनका सभी बुजुर्ग व वरिष्ठ नागरिकों को लाभ लेना चाहिए। शिविर में 50 से अधिक बुजुर्गों का हिमोग्लोबिन और शुगर की जांच की तथा निशुल्क दवाइयों को वितरण किया गया। इस दौरान शिविर में मुंडखर आयुष स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिंह बैंस, डॉ. ममता चौधरी खतरवाड, डॉ. अराधना बाहन्वीं, फार्मासिस्ट पवन कुमार, हेमलता कुमारी, रॉकी भारद्वाज, आशा वर्कर निरंतला देवी, अनीता देवी, बबली, स्नेहलता व राजकु मार ने अपनी सेवाएं दीं तथा बुजुर्गों को स्वास्थ्य गतिविधियों से जागरूक किया। शिविर में मुंडखर पंचायत प्रधान माया देवी, उप प्रधान कमल प्रकाश ठाकुर, रतनी देवी, शशिवाला, कश्मीर सिंह, बलवंत सिंह, पार्वती देवी, करतार सिंह, पुरुषोत्तम दास, कैलाश चंद व अन्य बुजुर्ग उपस्थित रहे।