फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Eight lakh devotees attended Baba's court in Chaitra fairs

Hamirpur (Himachal) News: चैत्र मेलों में आठ लाख श्रद्धालुओंं ने बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी

Sat, 15 Apr 2023 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध में मार्च से शुरू हुए चैत्र माह मेलों का शुक्रवार को पूजा-अर्चना और बाबा के जयघोष के साथ शांतिपूर्ण तरीके से समापन हुआ। बैसाखी पर्व को लेकर पंजाब से श्रद्धालु ने शाहतलाई के बछरेटू में स्नान करके मंदिर में पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। माहभर चलने वाले मेलों में करीब आठ लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए।
विज्ञापन

मेलों के दौरान मंदिर को मंदिर न्यास की ओर से 24 घंटों तक खुला रखा गया। वहीं, अब दो माह तक मंदिर को शनिवार और रविवार को ही 24 घंटे खुला रखा जाएगा जबकि अन्य दिनों में मंदिर रात को बंद रहेगा। मंदिर में मेलों के समापन के बाद भी दो माह तक मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंचेंगे। इसके लिए मंदिर न्यास की तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन

विदेशों से भी पहुंचे श्रद्धालू
चैत्र मास के मेलों के दौरान देश के विभिन्न राज्यों के इलावा कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड, सऊदी अरब, न्यूजीलैंड, कतर, यूरोप, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, ओमान और कुवैत आदि विदेशों में रह रहे भक्तों ने लाखों की संख्या में बाबा की गुफा में शीश नवाया और बाबा जी का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े छह करोड़ से ज्यादा नकद चढ़ावा, बोलेरो भी मंदिर को दी दान
चैत्र मास के दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर में 6,71,28,295 रुपये के नकद चढ़ावे के साथ 10 लाख रुपये की बोलेरो पिकअप, 286 ग्राम 50 मिलीग्राम सोना, चार किलो 321 ग्राम 60 मिलीग्राम चांदी और विदेशी मुद्रा के रूप में इंग्लैंड के 7735 पौंड, अमेरिका के 7681, कनाडा के 16,020 ऑस्ट्रेलिया के 8985 डॉलर, यूएई के 1960 दिरम, 4055 यूरो, कतर के 447, सऊदी अरब के 1446, न्यूजीलैंड के 2660, कुवैत के 19, सिंगापुर के 28 और ओमान के 5 रियाल बाबा जी की सेवा में भक्तों ने अर्पित किए। इसी के साथ श्रद्धालुओं ने लाखों रुपये के बकरे और अपनी श्रद्धा के अनुसार पंखे, बर्तन और अन्य सामान बाबा की सेवा में अर्पित किए।

अब हफ्ते में दो दिन ही 24 घंटे खुले रहेंगे कपाट
एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा ने कहा कि दियोटसिद्ध मंदिर में चैत्र माह मेलों का शांतिपूर्ण तरीके से समापन हुआ। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे तक खुला रखा गया और आगामी दो माह तक मंदिर को शनिवार और रविवार को ही 24 घंटे तक खुला रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed