फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Eight kutcha houses, 14 cattle sheds, nine ditches damaged, many roads closed

Hamirpur (Himachal) News: आठ कच्चे मकान, 14 पशुशालाएं, नौ डंगे क्षतिग्रस्त, कई सड़कें हुईं बंद

Sun, 13 Aug 2023 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में भारी बारिश का क्रम जारी है। शुक्रवार रातभर और शनिवार को भी बारिश का क्रम जारी रहा। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश से लोगों को बहुत नुकसान हो रहा है। जिले में आठ कच्चे मकान, 14 पशुशालाएं, नौ डंगे क्षतिग्रस्त हो गए। कुल 15,80,000 रुपये का नुकसान हुआ। ग्राम पंचायत समीरपुर के गांव संगरोह में बारिश के कारण पशुशाला जमीदोंज हो गई।
विज्ञापन


इससे भैंस और भेड़ दबकर मर गई। करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया। मोहिंदर सिंह पुत्र रोशन लाल गांव संगरोह की स्लेटपोश दो कमरों की पशुशाला गिर गई। ग्राम पंचायत प्रधान चंद्र मोहन ने कहा कि गोशाला गिरने से पीड़ित परिवार को लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। टौणीदेवी के तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा ने कहा कि नुकसान का जायजा लेने के लिए हलका पटवारी को मौके पर भेजा गया और पीड़ित परिवार को फौरी राहत भी दी गई। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की मंगला देवी पत्नी रमेश चंद निवासी भटलंबर के घर का एक कमरा भारी बारिश के कारण गिर गया। हालांकि, इस घटना में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ। दूसरी तरफ अजीत सिंह गांव महेश कवाल बजरोल के घर के पास जमीन धंस गईं। इससे मकान का डंगा निकल गया। अशोक कुमार निवासी खैरी की पशुशाला गिर गई। विनोद कुमार निवासी चौरी की पशुशाला गिर गई। रजत ठाकुर निवासी गाडी के मकान का डंगा निकल गया। सतपाल सिंह निवासी बजरोल के मकान का डंगा निकल गया। उत्तम चंद निवासी बेरी का कच्चा मकान गिर गया। जसवंत सिंह निवासी त्रबली का कच्चा मकान गिर गया। तहसीलदार सुजानपुर अशोक पठानिया ने कहा कि बारिश के कारण लोगों को करीब ढ़ाई लाख का नुकसान हुआ। नुकसान संबंधी रिपोर्ट बना ली गई है। इसके साथ-साथ अन्य राहत एवं बचाव कार्य भी शुरू किए गए हैं। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बारिश ने लोक निर्माण विभाग को एक करोड़ का नुकसान हुआ। मुख्य मार्ग कई स्थानों से बंद हो गए। पहाड़ियों का मलबा सड़कों पर आ गया। कक्कड़ में देर रात हुई बारिश से लोक निर्माण विभाग अनुभाग कक्कड़ के अंतर्गत सुजानपुर संधोल, कक्कड़, सचुही मार्ग, कक्कड़ जंगलबैरी वाया बजरोल, कक्कड़ से खेरी वाया महेश क्वाल, सुजानपुर में भगोलू से पटलंदर मुख्य मार्ग, चोरी के मरहना गांव की सड़क बंद रही। इन्हें बाद में बहाल कर दिया गया। गांव कैहरवीं में प्रीतमचंद पुत्र गोरख राम के घर का आंगन व डंगा पूरी तरह गिर गया है। इससे रिहायशी मकान खतरे की जद में आ गया है।
विज्ञापन


भारी बारिश से ग्राम पंचायत पपलाह के रिहड़ा गांव में सुबह तीन बजे भारी भूस्खलन होने व जमीन खिसकने से ब्यासा देवी के घर को खतरा बन गया है। ग्राम पंचायत हनोह की कश्मीरा देवी पत्नी ज्ञान चंद के मकान पर भी भूस्खलन होने से मकान को खतरा बना हुआ है। इसी पंचायत के गारला बस्ती में बीडीसी अध्यक्ष के घर साथ लगते नाले में भूस्खलन होने से पानी के रास्ता बदलने से मकान को भी खतरा बना हुआ है व नाले का पानी गोशाला व आंगन में घुस गया है। साथ ही पंचायत हनोह के गांव जडोह में हरी चंद पुत्र इंद्र सिंह के पानी के टैंक पर आम का पेड़ गिरने से घर को खतरा बना हुआ है। राजेश कुमार पुत्र रूप लाल गांव कैहरवीं डाकघर बलोह का दो मंजिला रिहायशी मकान गिर गया। इससे परिवार को दूसरे मकान में शिफ्ट होना पड़ा। ग्राम पंचायत नारा के गांव दरबोड में जमुना देवी पत्नी किशोरी लाल का स्लेटपोश मकान एक धमाके के साथ ढह गया। मकान सुशील कुमार और स्व किशोरी लाल दो सगे भाइयों का था। सुशील कुमार का मकान भी खतरे में ही है, वह कभी भी गिर सकता है। वहीं,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed