{"_id":"6949300d543c16a658022e40","slug":"efforts-to-establish-a-drug-de-addiction-centre-in-jolasappad-intensified-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-177609-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जोलसप्पड़ में नशा मुक्ति केंद्र बनाने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जोलसप्पड़ में नशा मुक्ति केंद्र बनाने की कवायद तेज
Tue, 23 Dec 2025 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 23 Dec 2025 05:17 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों ने किया प्रस्तावित नशा मुक्ति केंद्र चयनित जमीन का निरीक्षण
सभी विभागों को तुरंत अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। नादौन उपमंडल के जोलसप्पड़ में प्रस्तावित नशा मुक्ति केंद्र के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। यहां पर नशा मुक्ति केंद्र के लिए चिह्नित जमीन का संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सोमवार को तहसीलदार नादौन की अध्यक्षता में संयुक्त निरीक्षण किया। मौके पर निरीक्षण कर सभी विभागों के अधिकारियों ने तकनीकी चर्चा कर इसे अंतिम रूप देने का प्रयास किया। तहसीलदार नादौन रोहित कंवर ने कहा कि एसडीएम नादौन के माध्यम से सरकार के आदेश मिलते ही संयुक्त निरीक्षण रखा गया था।
तकनीकी चर्चा के बाद सभी विभागों को शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के आदेश दिए गए हैं ताकि सरकार के इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों से पूरी तकनीकी जानकारी लेने के बाद उन्हें एनओसी देने बारे कहा गया है।
इस मौके पर नायब तहसीलदार कांगू बलवंत सिंह, वन परिक्षेत्र अधिकारी नादौन सुरेश कुमार, वन रक्षक अर्जुन, राजस्व विभाग से फील्ड कानूनगो सुरेश, पटवारी सुशील सहायक अमित व बिजली बोर्ड से कनिष्ठ अभियंता सुरेश जसवाल और अन्य उपस्थित रहे।