{"_id":"686827edb40398f7a80b594e","slug":"efforts-for-construction-of-critical-care-in-civil-hospital-sujanpur-intensified-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-160245-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पताल सुजानपुर में क्रिटिकल केयर निर्माण की कवायद हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पताल सुजानपुर में क्रिटिकल केयर निर्माण की कवायद हुई तेज
Sat, 05 Jul 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल सुजानपुर में क्रिटिकल केयर इकाई निर्माण की कवायद तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से अस्पताल परिसर में दो जगहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण रिपोर्ट को आगामी कार्रवाई के लिए विभाग के डिजाइन सेल में भेज दिया है।
सीसीयू के लिए करीब 1800 सिक्वेयर मीटर की आवश्यक्ता होती है। क्रिटिकल केयर इकाई में करीब 50 बिस्तरों की उपलब्धता रहेगी। केंद्र सरकार ने अस्पताल में क्रिटिकल केयर इकाई की स्थापना की मंजूरी दी है।
सुजानपुर में बनने वाली क्रिटिकल केयर इकाई पर 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें 17 करोड़ रुपये भवन निर्माण और आठ करोड़ रुपये मशीनरी पर खर्च किए जाएंगे। इकाई में आईसीयू व आधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी। गर्भवती महिलाओं को भर्ती करने की भी विशेष व्यवस्था होगी। सुविधा शुरू होने से गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर नहीं करना पड़ेगा। सीसीयू में क्रिटिकल केयर इकाई के शुरू होने से नए चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्तियां भी की जाएंगी।
विज्ञापन
कोट
सिविल अस्पताल सुजानपुर में क्रिटिकल केयर इकाई के लिए प्रक्रिया जारी है। गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को यहीं पर इलाज संभव होगा।
-डॉ. राजकुमार, बीएमओ सुजानपुर
सुजानपुर अस्पताल परिसर में दो जगहों पर निरीक्षण किया गया है। रिपोर्ट तैयार कर डिजाइन सेल को भेजी जा चुकी है।
-विजय धीमान, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, सुजानपुर